पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के लिए विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मणगढ़ शाखा की ओर से

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के लिए विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मणगढ़ शाखा की ओर से

पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के लिए विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मणगढ़ शाखा की ओर से 'एक पौधा एक जीवन कार्यक्रम 2024' की तृतीय कड़ी में शेखावाटी बीएड कॉलेज में स्थित वात्सल्य वाटिका में वृक्षारोपण किया गया। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष डॉ अर्चना पुरोहित ने बताया कि प्रकोष्ठ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता वैद्य के संयोजन में पदाधिकारियो द्वारा फलदार वृक्ष लगाए गए जिसमें अंजीर, मौसमी अनार, चीकू, बादाम, आम, बिल्व, जामुन, नाशपाती एवं अशोक के वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम में संजना शर्मा, रेखा पुजारी, राधिका पारीक, ज्योत्सना पांडे, पूनम वैद्य, उषा डूंडलोदिया, अंबिका पारीक, उर्मिला वैद्य, फाल्गुनी पुजारी, सरिता शर्मा, वर्षा जोशी, मीना जोशी, उषा डूंडलोदिया आदि उपस्थित रहीं

More from Zonal News