पिंपरी चिंचवड में 28 जून, 2024 को जोनल अध्यक्ष श्री बृजमोहन शर्मा जी की अध्यक्षता

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

पिंपरी चिंचवड में 28 जून, 2024 को जोनल अध्यक्ष श्री बृजमोहन शर्मा जी की अध्यक्षता

पिंपरी चिंचवड में 28 जून, 2024 को जोनल अध्यक्ष श्री बृजमोहन शर्मा जी की अध्यक्षता में विप्र फाउंडेशन पुणे जोन की बैठक हुई। आगामी 6 जुलाई को आयोजित सामूहिक परिचय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण विधि के आयोजन की तैयारियों पर बैठक में चर्चा व निर्णय लिये गये। श्री अनिल शर्मा ने बताया कि तैयारियाँ जोरों पर है और समाज में खासा उत्साह है। समारोह में विप्र फाउंडेशन के संस्थापक श्री सुशील ओझा जी के आगमन की सूचना से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह है। आज की तैयारी बैठक में श्री आर बी शर्मा, श्री श्रीकिशन जोशी विशेष रूप से पधारे। साथ ही सर्वश्री पुरषोत्तम लाटा, मनोज पंचारिया, जितेंद्र तिवाडी, रामभाऊ पारीक, ओमप्रकाश उपाध्याय, राजेश व्यास, संतोष गौड़, जितेंद्र गौड़, दीपक शर्मा, लक्ष्मीनारायण खंडेलवाल, सुनील कौशिक, जयश्री शुक्ला, उर्मिला शर्मा, शर्मिला जोशी, सीमा जोशी भी उपस्थित थे।

More from Zonal News