भगवान श्रीपरशुराम जयन्ति समारोह के लिए समिति - नारनौल

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

नारनौल, १९ अप्रैल २०१६ । स्थानीय गौड़ सभा भवन में विप्र फाउंडेशन की बैठक का आयोजन क्या गया । इस बैठक की अध्यक्षता गौड़ सभा के पूर्व अध्यक्ष देवदत्त शास्त्री ने की । इस अवसर पर भूटान से आये विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में विशेष आमंत्रित थे । इस बैठक में भगवान श्रीपरशुराम जयन्ति समारोह के लिए एक समिति का गठन किया गया । इस समिति के अध्यक्ष के लिए देवदत्त शास्त्री एवं कार्यकारी अध्यक्ष के लिए अरुण कौशिक को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया । विफा के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद जोशी, डॉ. सुशील निर्मल, डॉ. जीतेन्द्र भरद्वाज, डॉ. पंकज गौड़, क्रांति निर्मल, मनोज निर्मल, संजय शर्मा, मुकेश जोशी, घनश्याम भरद्वाज, सुशील शर्मा, अनिल शर्मा, श्रीराम शर्मा, उमादत्त शर्मा, रतन शर्मा, वासुदेव शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया । इस बैठक में गौड़ सभा के निवृतमान अध्यक्ष अर्जुनलाल शर्मा और दयाकिशन शांडिल्य विशेष रूप से आमंत्रित थे ।

More from Zonal News