भीनमाल में विफा राष्ट्रीय समन्वयक सुशील ओझा के एक दिवसीय दौरे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

भीनमाल, 2 जून 2017। शहर के रामसीन रोड स्थित निजी होटल में विफा जालोर ईकाई द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस अवसर पर जोन-1 के महामंत्री जीतेन्द्र गौड़ ने बताया कि शनिवार, ३ जून को सुशील ओझा एक दिवसीय दौरे पर अर्बुद क्षेत्र आयेंगे। जयपुर से विशेष विमान द्वारा आप प्रातः उदयपुर हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहाँ से सड़क मार्ग द्वारा आप गोगुन्दा पहुँचेंगे,जहाँ विफ़ा कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है। वहाँ से आप जालोर के गिटको होटल में समाज के प्रमुखजनों से मुलाक़ात करेंगे। तत्पश्चात आप सायला तहसील पधार कर विप्र फ़ाउण्डेशन की ईकाई के कोषाध्यक्ष अशोक सायला परिवार द्वारा नव निर्मित मन्दिर के भव्य प्राणप्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करेंगे। दोपहर तीन बजे भिनमाल में ज़िला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में हिस्सा लेंगे। तदुपरांत शाम छह बजे उदयपुर टुरिस्ट बंगलो में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित है। रात्रि ९ बजे आप जयपुर के लिये प्रस्थान करेंगे। श्री ओझा की इस यात्रा के दौरान जयपुर सांसद और विफा के परामर्शदाता रामचरण बोहरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मनारायण जोशी, विधायक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकरलाल शर्मा, राष्ट्रीय सचिव पवन पारीक, विफा राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता शर्मा, राजस्थान संयोजक मुकेश दाधीच, सह-संयोजक विनोद अमन, ज़ोन-१ए के प्रदेश अध्यक्ष के.के.शर्मा, ज़ोन-१बी के प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र गौड़, मीडिया प्रभारी विजय बिप्लवी, उदयपुर ज़िलाध्यक्ष हिम्मत नागदा, सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारीवृन्द उपस्थित रहेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को आबूरोड विस्तारक हरिओम चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री जीतेन्द्र गौड़, सुरेंद्र त्रिवेदी, दिनेश दबे और घनश्याम व्यास ने सम्बोधित किया।

More from Zonal News