हैदराबाद, २५ मार्च २०१८। हैदराबाद के फीलखाना स्थित श्रृंगऋषि भवन में विप्र फाउण्डेशन जोन-16 ने "होली की मस्ती-हास्य फुहार" नामक होली स्नेह-मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर होली के चंग, डांडिया, नृत्य, फूलों की होली और रामलल्ला की अनुपम झांकी आदि कार्यक्रम को लोगों ने बहुत सराहा और भरपूर आनंद लिया। इस समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा थे। विशिष्ठ अतिथियों में श्री वेणुगोपालचारी, श्री पुखराज राजपुरोहित, श्री बजरंगलाल शर्मा, श्री पुरुषोत्तम लाला, श्री कन्हैयालाल ओझा और श्री उत्तमकुमार राजपुरोहित उपस्थित थे। समारोह में उनके अपने लहजे में अपना वक्तव्य देते हुए श्री सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि न माला पहनो और न पहनाओ। आरक्षण पर कटाक्ष करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि जिनको आरक्षण मिला उनमें से कोई भी टाटा-बिड़ला नहीं बना इसलिए हमें आरक्षण के पीछे नहीं भागना चाहिए इसी तरह के व्यंग-बाण राजनीती और जाती-धर्म पर भी छोड़े। श्री वेणुगोपालचारी ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। मौके पर मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विप्र फाउण्डेशन के प्रदेशाध्यक्ष श्री भगवान व्यास ने विफा के उद्देश्यों और वर्तमान में चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और समारोह में उपस्थिति देने के लिए सबका आभार जताया। इस अवसर पर सभी ब्राह्मण उपजातियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। श्री अरुण गौड़, श्री सागर त्रिवेदी, रामदेव नगला, श्री श्रीलाल पारीक, श्री मोहनलाल शर्मा, श्री राजगोपाल तिवारी, श्री गोपाल शर्मा, श्री मुकेश शांडिल्य, श्री दामोदरलाल जोशी, श्री संदीप जायलवाल, श्री प्रेमचंद शर्मा, श्री राधेश्याम शर्मा, श्री सोहनलाल दाहिमा, श्री केशव शर्मा, श्री अनिल गौड़, हरिनारायण व्यास, श्री रामबाबू कौशिक, श्री आर. पी. शर्मा, श्री छगनलाल शर्मा, श्री बृजगोपाल इन्दोरिया, हरिकिशन ओझा, मदनगोपाल व्यास, भगीरथ तिवाड़ी, श्रवणकुमार दाधीच, पवन उपाध्याय, नारायण व्यास, श्री पूनमचंद खंडेलवाल सहित अनेक विप्रगण उपस्थित थे।
विप्र फाउण्डेशन, हैदराबाद ईकाई ने मनाया होली स्नेह-मिलन
This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें
More from Zonal News
Preparations gather pace for unveiling of ‘Statue of Strength’ at Shri Parshuram Kund
Preparations for the grand unveiling of the ‘Statue of Strength’ at Shri Parshuram Kund are gathering pace. As part of…
Grand Nandotsav celebrated with joy in Guwahati
There is joy in Nand's house, glory to Kanhaiya Lal! The Women's Wing of the Guwahati Chapter, a unit of Vipra…
Special meeting on preparations for Rishi Panchami Udyapan
Special meeting on Rishi Panchami Udyapan preparations A city-level meeting of Vipra Foundation discussed the…