मल्हाड़ (मुंबई) में विफा पदाधकारियों ने दी अटल जी को श्रृद्धांजली।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

मल्हाड़, 17 अगस्त 2018। मुम्बई के मल्हाड़ स्थित श्री रामभगत हाईवे के हनुमान मन्दिर में दिवंगत जनप्रिय नेता, भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी को श्रृद्धांजली देने के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। विप्र फाउण्डेशन के सभी पदाधिकारियों ने स्वर्गीय अटल जी को अश्रुपूरित पुष्पांजलि अर्पित की और भारत और विश्व में उनके योगदान को अतुलनीय और ऐतिहासिक बताया। विफा के संयोजक श्री श्रीकिशन जोशी ने कहा कि भारत के मान सम्मान को विश्वस्तर पर फ़ैलाने का श्रेय स्वर्गीय अटल जी को ही जाता है। इस अवसर पर महावीर प्रसाद सोती, श्रीकिशन जोशी, सीए सुनील शर्मा, राजेंद्र झिरमिरिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

More from Zonal News