मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर विप्र फाउंडेशन ने विद्यालय में वितरण की 50 जर्सियां

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर  विप्र फाउंडेशन ने विद्यालय में वितरण की 50 जर्सियां

*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर
विप्र फाउंडेशन ने विद्यालय में वितरण की 50 जर्सियां*
सवाई माधोपुर, दिनांक 15 दिसम्बर 2024 | प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर आज विप्र फाउंडेशन द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन मे जर्सी वितरित की गई | जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विप्र कार्यकर्ताओं ने विद्यालय में जरूरतमंद विद्यार्थियों को चयनित कर ठंड में जर्सी वितरित की और मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन और सफल कार्यकाल की कामना करी, विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने लगभग 50 से अधिक जर्सियां वितरित की | इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी, डॉ मनीष शर्मा, पंडित लालचंद गौतम, मोहनलाल कौशिक, रमाकांत शर्मा, आकाश भारद्वाज, आशा शर्मा, गजेन्द्र भारद्वाज, सीमा शर्मा, मुरली गौतम, कल्याण शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, विश्वास शर्मा, सावित्री शर्मा, सुधीर शर्मा आदि विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे |
*सुरेन्द्र शर्मा*
जिलाध्यक्ष
विप्र फाउंडेशन सवाई माधोपुर Bhajanlal Sharma

More from Zonal News