वापी में विफा वलसाड, दादरा और नगर हवेली, सेलवासा ईकाई द्वारा मनभावन उत्सव

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

वापी, 27 अप्रैल 2017। वापी में विप्र फाउंडेशन जिला वलसाड, दमन दानह के दादरा और नगर हवेली, सेलवासा ईकाई द्वारा बड़े उत्साह से भगवान श्री परशुराम जन्मजयन्ति मनाई गयी। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गयी और बलसाड़ इकाई के युवा प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों गर्मी के मौसम में मिल्करोज़ पीला कर लोगों को तृप्त किया । शाम 5 बजे से गणेश वंदना और ताऊ शेखावाटी द्वारा हनुमान चरित्र पाठ के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। युवाओं के जोश की ओर सेवा भाव की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। सभी का बहुत बहुत आभार एवं अभिनन्दन। इस अवसर पर प्रदेश इकाई के पदाधिकारी भी उपस्थित थे जिनमें से श्री दिनेश जी दाढ़ी, महामंत्री गुजरात प्रदेश, श्री सज्जन जी महर्षि, सुरत शहर, श्री विनोद जी सारस्वत, जिला मिडिया प्रभारी, श्री प्रदीप,जी पारीक, श्री गौरव जी श्रीमाली, श्री राहुल जी गौड़, श्री रोहित खण्डेलवाल, श्री प्रमोद जी व्यास आदि। इनके आलावा जिला ईकाई के समस्त पदाधिकारीगण और कार्यकर्त्ता तथा उस क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे। कार्यकारी अध्यक्ष श्री हनुमान शर्मा ने सभी को मार्गदर्शन एंव अपनत्व के लिए आभार व्यक्त किया।

More from Zonal News