विप्र उद्यमियों एवं व्यवसायियों को एक मंच पर संगठित कर परस्पर सहयोग एवं सहायता के उद्देश्य हेतु विप्र फाउंडेशन

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र उद्यमियों एवं व्यवसायियों को एक मंच पर संगठित कर परस्पर सहयोग एवं सहायता के उद्देश्य हेतु विप्र फाउंडेशन
विप्र उद्यमियों एवं व्यवसायियों को एक मंच पर संगठित कर परस्पर सहयोग एवं सहायता के उद्देश्य हेतु विप्र फाउंडेशन द्वारा स्थापित विप्र चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ViCCI) के मुम्बई चैप्टर की मीटिंग 14 फरवरी 2024 की शाम मलाड उपनगर स्थित गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब, मुम्बई में हुई। विभिन्न उद्योगपतियों, भवन निर्माताओं, व्यवसायियों, बैंकर्स, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, ट्रेवल एजेंट्स, विज्ञापन, डिजिटल मार्केटिंग, मीडिया आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विप्र बन्धुओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भाग लिया तथा एक दूसरे से परिचय एवं सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

More from Zonal News