विप्र जीनियस अवार्ड्स का सर्वप्रथम श्री गणेश जी महाराज को निमंत्रण।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

जयपुर, 21 जून 2019। विप्र फाउण्डेशन द्वारा 6 जुलाई को जयपुर के प्रतिष्ठित बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोज्य विप्र जीनियस अवार्ड्स-२०१९ का प्रथम निमंत्रण पत्र आज श्री गणेश जी महाराज को निवेदित किया गया। आयोजन के मुख्य समन्वयक श्री विमलेश शर्मा के संयोजन में बड़ी संख्या में विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारीगण और विप्र बन्धु प्रातः11.15 बजे मोती डूंगरी स्थित श्री गणेश मंदिर पहुँचे। यहाँ जोन-1 के प्रदेशाध्यक्ष पं.देवीशंकर शर्मा और आयोजन समिति के स्वागताध्यक्ष श्री राजपाल शर्मा ने पूजन कर आयोजन की सफलता हेतु प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश का आह्वान किया। तत्पश्चात पुज्य महन्त श्री कैलाशजी पुजारी ने आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया। संस्था के राष्ट्रीय सचिव श्री विनोद अमन, प्रदेश महामंत्री श्री सतीशचन्द्र शर्मा, वीसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील तिवाड़ी, आयोजन के स्वागत मंत्री श्री हरीश शर्मा, जयपुर जिलाध्यक्ष श्री केदार शर्मा, कार्यसमिति सदस्य श्री ओमप्रकाश तिवाड़ी, श्री अंकेश महर्षि, श्री रजनीकांत भारद्वाज सहित अनेक पदाधिकारिवृन्द उपस्थित थे।

More from Zonal News