विप्र फाउंडेशन कटक इकाई की महिला प्रकोष्ठ के गठन हेतु बैठक सम्पन्न।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन कटक इकाई की महिला प्रकोष्ठ के गठन हेतु बैठक सम्पन्न।

कटक, 1 फ़रवरी 2021 । विप्र फाउण्डेशन; कटक, की महिला प्रकोष्ठ के गठन हेतु, कटक की विप्र महिलाओं की एक बैठक स्थानीय मारवाड़ी क्लब मे प्रान्तीय महासचिव अशोक चौबे, शाखा महासचिव प्रदीप शर्मा की उपस्थिति मे श्रीमती वर्षा चतुर्वेदी की अध्यक्षता मे आयोजित की गयी। इस बैठक में महिला प्रकोष्ठ के गठन की दिशा मे सार्थक चर्चा हुई तथा सदस्यता अभियान मे तेजी लाने एवं 15 दिन बाद इस विषय पर पुन: एक बैठक आयोजित करने के लिए आम सहमति बनी। इसके बाद विप्र फाउंडेशन प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा प्रदत्त वार्षिक कार्यों के अन्तर्गत कटक शाखा द्वारा आगामी "वसंत पञ्चमी" के अवसर पर बुद्धि की प्रदाता देवी "भगवती सरस्वती के पूजन" का आयोजन करने का निर्णय उपस्थित मातृशक्ति ने सहर्ष अपने जिम्मे लिया। इस आयोजन के लिए श्रीमती वर्षा चतुर्वेदी को संयोजक बनाया गया। उनके सहयोग के लिए ज्योतिजी चौबे, ममताजी शर्मा, पूनमजी शर्मा, आशा जी शर्मा,व ममताजी शर्मा के साथ 6 सदस्यों की एक समिति बनाई गयी। पुरुष प्रकोष्ठ इस आयोजन मे उनका सहयोग करेगा। इसके पश्चात विप्र फाउंडेशन कटक शाखा, द्वारा सन् 2021 के लिए, प्रभु बलभद्र- सुभद्रा और जगन्नाथ जी के त्रिमूर्ति के साथ एक कैलेंडर का विमोचन किया गया, और इसे यथायथासम्भव हर विप्र के घर पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक के अन्त मे श्रीमती ज्योति चौबे ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

More from Zonal News