विप्र फाउंडेशन के संस्थापक श्री सुशील ओझा ने मुख्य सरंक्षक श्री सत्यनारायण शर्मा को दी बधाई।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

रायपुर,22 नवम्बर 2018। दिग्गज राजनेता, कांग्रेस प्रत्याशी, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय मुख्य सरंक्षक श्री सत्यनारायण शर्मा को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाये जाने पर विफा के संस्थापक श्री सुशील ओझा ने छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर जा कर बधाई दी और विजयश्री प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी और श्री सत्यनारायण शर्मा को संस्था की ओर से शुभेक्षाएँ प्रदान की। ज्ञात हो कि श्री सत्यनारायण शर्मा शुरू से ही विप्र फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं और लगातार विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर रह कर समर्पित भाव से अपनी सेवाएं देते रहे है। विप्र फाउंडेशन परिवार उनकी विजयश्री की कामना करता है। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. श्याम शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष श्री कचरू शर्मा, महामंत्री श्री चरण शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण संघ के सचिव श्री राजकुमार व्यास व अन्य विप्रजन भी साथ उपस्थित थे।

More from Zonal News