विप्र फाउंडेशन गोवा इकाई की बैठक संपन्न।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

पणजी, 11 नवम्बर 2019। गोवा के पणजी स्थित होटल फीडलगो में ब्राम्हणों के वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन गोवा इकाई की बैठक प्रदेशाध्यक्ष श्री निखिल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री पवन पारीक थे। श्री पारीक ने विप्र फाउंडेशन की गतिविधियों, फाउंडेशन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक का संचालन गोवा के प्रदेश महामंत्री श्री नारायणसिंह गेनाडी ने किया और इस अवसर पर श्री भंवरलाल रिणवा, रामकुमार दायमा व गोपीकिशन शर्मा ने अपने विचार रखे। बैठक में निर्णय हुआ कि आगामी दिसंबर माह में गोवा प्रदेश इकाई की कार्यकारिणी गठित कर ली जाएगी और एक भव्य कार्यक्रम करके शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जायेगा।

More from Zonal News