विप्र फाउंडेशन जिला करौली (युवामंच) द्वारा सराहनीय कार्य करने पर राष्ट्रीय संयोजक श्री सुशील ओझा ने विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं को बधाई दी

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन जिला करौली (युवामंच) द्वारा सराहनीय कार्य करने पर राष्ट्रीय संयोजक श्री सुशील ओझा ने विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं को बधाई दी

विप्र फाउंडेशन जिला करौली (युवामंच) द्वारा सराहनीय कार्य करने पर राष्ट्रीय संयोजक श्री सुशील ओझा ने विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। श्रीमहावीरजी (करौली) में आयोजित 68वीं राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राज्यभर से प्रतियोगता में लगभग 50 टीमों ने भाग लिया, साथ ही कार्यक्रम में लगभग 4000 लोग एकत्रित हुए। सभी के लिए विप्र फाउंडेशन जिला-करौली (युवामंच) द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई। विप्र फाउंडेशन युवामंच करौली की इस सराहनीय पहल पर करौली में आयोजित विप्र फाउंडेशन राज. जोन-1D संगठन बैठक में युवामंच जिलाध्यक्ष श्री त्रिभुवन शर्मा जी को राष्ट्रीय संयोजक श्री सुशील ओझा जी, जोनल प्रभारी श्री भुवनेश्वर शर्मा "चच्चू भईया", जोनल अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश उपाध्याय, युवामंच जोनल अध्यक्ष श्री इंदुशेखर शर्मा जी, करौली जिलाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र अवस्थी जी सहित सभी पदाधिकारियों ने सम्मानित किया व उन्हें बधाई देकर आगामी समय में भी इसी प्रकार के अनुकरणीय कार्य करने का निवेदन किया।

More from Zonal News