विप्र फाउंडेशन जोधपुर द्वारा रीट अभ्यर्थियों के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन जोधपुर द्वारा रीट अभ्यर्थियों के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन।

जोधपुर 16 फरवरी 2021। विप्र फॉउंडश जोधपुर रीट एग्जाम से पहले समाज के छात्र छात्राओं को अपनी तैयारियों को परखने के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन कर रहा है। विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष श्री मुकुल अंगिरस ने बताया की विप्र फाउंडेशन, महर्षि गौतम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साथ मिलकर निशुल्क मॉक टेस्ट आयोजित कर रहा है। पहला टेस्ट रविवार १४ फ़रवरी को हुआ जिसमें समाज के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी श्री नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि प्रत्येक रविवार को होने वाली इस मॉक टेस्ट में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी है। प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार जोशी ने कहा कि रजिस्ट्रेशन लाइन 28 फरवरी तक खुली रहेगी। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती शीला शर्मा ने बताया कि मॉक टेस्ट का उद्देश्य रीट की तैयारी कर रहे समाज के स्टूडेंट्स को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है जहां वे अपनी तैयारी के स्तर को परख सके। टेस्ट सीरीज के समन्वयक विप्र फाउंडेशन की युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रविशंकर शर्मा रहेंगे एवं संयोजक का दायित्व श्री कैलाश सारस्वत और श्री दिनेश कल्ला को सौंपा गया है।

More from Zonal News