विप्र फाउंडेशन जोन-१बी द्वारा श्री मदनमोहन रंगा का स्वागत व सम्मान।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

बीकानेर, 25 सितम्बर 2019। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणीं सदस्य श्री मदनमोहन रंगा के दो दिवसीय बीकानेर प्रवास के दौरान विप्र फाउंडेशन जोन-१बी के बीकानेर स्थित कार्यालय का अवलोकन किया। चेन्नई प्रवासी श्री मदनमोहन रंगा शुरू से ही विप्र फाउंडेशन के सक्रिय कार्यकर्ता रहे है। बीकानेर कार्यालय पधारने पर श्री मदनमोहन रंगा,चेन्नई का विप्र फाउंडेशन जोन-1B की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों द्वारा उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ा कर, राजस्थानी पगड़ी पहना कर और पुष्पमाला पहना का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जोन-१बी के पदाधिकारी, युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और महिला प्रकोष्ठ की सदस्याएं उपस्थित थे. श्री रंगा ने बीकानेर में विफा द्वारा चलाए जा रहे प्रकल्पों और आयोजनों की जानकारी ली तथा संतोष व्यक्त किया।

More from Zonal News