विप्र फाउंडेशन जोन-१६ द्वारा आयोजित विप्र क्रिकेट लीग टूर्नामेंट-19-20 का शुभारम्भ।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

हैदराबाद, 15 दिसम्बर 2019। शहर के DSR क्रिकेट ग्राउंड में विप्र समाज की टीमों ने क्रिकेट के मैदान में अत्यंत ही रोमांचक प्रदर्शन किया। इससे पहले उदघाटन समारोह में ओरिएंट सिमेंट के सीनियर उपाध्यक्ष श्री केशव शर्मा उद्धघाटन कर्ता के तौर पर उपस्थित थे। मुख्य अतिथि एफसीए श्री भगवान दास तिवारी थे जबकि विशेष अतिथि विप्र फाउंडेशन के श्री सागर त्रिवेदी, श्री हरिकिशन ओझा, श्री ब्रिज गोपाल इन्दोरिया, श्री मदन गोपाल व्यास, श्री सत्य प्रकाश शर्मा,श्री भगवान व्यास विराजमान थे। विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष श्री हरिनारायण व्यास और महामंत्री श्री अरुण गौड़ ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी समाजजनों को बधाई दी और आभार जताया। महामंत्री श्री अरुण गौड़ ने बताया कि इस टूर्नामेंट में १० टीमें भाग लेगी और आगामी रविवार तक 5 legue मैच होंगे और फाइनल 26 जनवरी 20 को आयोजित होगा । इस अवसर पर विप्र समाज के लगभग 300 सदस्य उपस्थित हुए जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया ।

More from Zonal News