विप्र फाउंडेशन जोन-१ ने पितृ अमावस्या पर नारायण पूजन और भगवत पाठ का आयोजन किया।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन जोन-१ ने पितृ अमावस्या पर नारायण पूजन और भगवत पाठ का आयोजन किया।

जयपुर,17 सितम्बर 2020 । जयपुर के अजमेर रोड पर भृगुनगर स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पितृ अमावस्या के अवसर पर पर नारायण पूजन और भगवत पाठ का आयोजन किया गया। इस आयोजन के आचार्य सर्वविघ्नविनाशक, प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेशजी (मोतीडूंगरी मन्दिर) के महन्त, पुज्य पण्डित श्री कैलाश जी शर्मा के सान्निध्य में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शंकर शर्मा, श्री मुकेश दाधीच, प्रदेशाध्यक्ष श्री राजेश कर्नल ने जजमानी का फर्ज निभाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव श्री विनोद अमन, राष्ट्रीय सदस्य श्री सतीश शर्मा, , श्री माधव शर्मा, श्री अजय पारीक, श्री सुशील शर्मा, श्री रजनीकान्त शर्मा, ऑफिस प्रबंधक श्री शंकरलाल शर्मा के आलावा ब्राम्हण समाज के अनेक प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे। श्री राजेश कर्नल ने बताया कि आज का आयोजन जयपुर सहित भारत भर में के दर्जन भर स्थानों में श्रद्धा व समर्पण के साथ संपन्न हो रहा है। राजस्थान जोन-1 अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कर्नल की अगुवाई में आयोजित इस अनुष्ठान में सभी प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता पधारे। सर्व समाज में आयोजन की सराहना हुई।

More from Zonal News