विप्र फाउंडेशन जोन-1डी का जिला एवं तहसील स्तर पर विस्तार।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन जोन-1डी का जिला एवं तहसील स्तर पर विस्तार।

सवाई माधोपुर 28 जून 2020। विप्र फाउंडेशन जोन-1D के प्रदेशाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश उपाध्याय, करौली जिलाध्यक्ष श्री अशोक समाधिया के निर्देश से रविवार को मेहंदीपुर बालाजी स्थित किशोरी सेवा सदन में टोडाभीम की विप्र फाउंडेशन की तहसील स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में सर्वसम्मति से टोडाभीम विप्र फाउण्डेशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे अध्यक्ष पद पर श्री रमेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बाबूलाल जोशी, उपाध्यक्ष श्री बाबूलाल तिवारी मेहंदीपुर बालाजी, महामंत्री श्री रमेश हरदेनिया, सविच पद पर श्री ओमप्रकाश कोठारी पदमपुरा श्री कन्हैयालाल शर्मा को, कोषाध्यक्ष मन्नू लाल शर्मा त्रिशूल को मनोनीत किया गया। सदस्य पद पर श्री शिवचरण शर्मा सुजानपुरा, श्री महेश कंजौली, श्री शिव प्रकाश व्यास, श्री बिशनपुरा, श्री सुरेंद्र शर्मा मनोज, श्री राधेश्याम शर्मा मुंडिया, श्री संतोष शर्मा गढ़ी, श्री महेश शर्मा किरवाड़ा को टोडाभीम तहसील विप्र फाउण्डेशन के पदाधिकारी बनाया गया और समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मीटिंग में विप्र फाउण्डेशन के युवा जिला अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र शर्मा बालाजी, युवा जिला श्री महामंत्री नरेंद्र कोठारी, विप्र फाउंडेशन के युवा अध्यक्ष श्री भगवान मल्लू सहित विप्र बंधु उपस्थित रहे।

More from Zonal News