विप्र फाउंडेशन जोन-1 ए की प्रदेश एवं महिला कार्यकरणी का किया गया विस्तार।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन जोन-1 ए की प्रदेश एवं महिला कार्यकरणी का किया गया विस्तार।

कोटा, 7 जुलाई 2020। प्रदेशाध्यक्ष श्री के. के. शर्मा ने विफा जोन-१ए की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति ज्योति आशीर्वाद की अनुशंषा पर विप्र फाउंडेशन के महिला प्रकोष्ठ की कार्यकरणी का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर श्री के. के. शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन के कोटा जिला से प्रदेश कार्यकारिणी के लिए श्रीमती डॉ. राजेश शर्मा को प्रदेश महामंत्री और श्रीमती संतोष शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष श्री के. के. शर्मा द्वारा दोनों नव निर्वाचित पदाधकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि दोनों के अनुभव से विप्र फाउंडेशन को लाभ प्राप्त होगा और महिला प्रकोष्ठ विप्र फाउंडेशन के उद्देश्यों और प्रकल्प को और आगे बढ़ाएंगी। इस अवसर पर श्रीमती डॉ. राजेश शर्मा और श्रीमती संतोष शर्मा ने विप्र फाउंडेशन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने दायित्व पर खरा उतरने की प्रतिज्ञा की।

More from Zonal News