विप्र फाउंडेशन जोन-1 बी बीकानेर की प्रदेश कार्यकारिणी की मासिक बैठक संपन्न।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन जोन-1 बी बीकानेर की प्रदेश कार्यकारिणी की मासिक बैठक संपन्न।

बीकानेर 31 अगस्त 2020। विप्र फाउंडेशन जोन-१बी बीकानेर की प्रदेश कार्यकारिणी की मासिक बैठक सोमवार को विप्र फाउंडेशन के बीकानेर स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री भंवर पुरोहित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विप्र केयर योजना और काढ़ा वितरण सहित अन्य भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार व्यास ने कहा की बैठक में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दिनकर गोस्वामी श्री पंकज आचार्य एडवोकेट श्री उदय पाल सारस्वत के निधन पर शोक जताया गया तथा दो मिनट का मौन रखा गया। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री देवेंद्र सारस्वत, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती आशा पारीक, श्रीमती संतोष पारीक, श्री रमेश चंद्र उपाध्याय, श्री घनश्याम ओझा, श्री नारायण पारीक, श्री दिनेश ओझा आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

More from Zonal News