विप्र फाउंडेशन नोखा द्वारा मकर सक्रांति पर आवश्यक सामग्री का वितरण।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन नोखा द्वारा मकर सक्रांति पर आवश्यक सामग्री का वितरण।

नोखा 14 जनवरी 2021 नोखा में विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ नोखा द्वारा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पूरी टीम द्वारा कच्ची बस्तियों में एवं जरूरतमंद लोगों के घर पर जाकर राशन और खाद्य सामग्री, गर्म कपड़े, कंबल एवं कोरोना से बचाव के लिए मास्क इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा मिश्रा ने बताया कि जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री निरंतर वितरित की जाएगी। विप्र फाउंडेशन के युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री श्री दिनेश सारस्वत ने मकर सक्रांति और दान पुण्य की मेहता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री वासुदेव पंचारिया, श्री भरत सारस्वत, श्रीमती भारती शर्मा, श्रीमती आशा जोशी, श्रीमती चंद्रकला शर्मा, श्री मनोज शर्मा, श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा, श्रीमती दुर्गा शर्मा, श्रीमती सुमन शर्मा, माया, सोनू रेखा आदि उपस्थित रहे।

More from Zonal News