विप्र फाउंडेशन, पश्चिम बंगाल पुरुलिया इकाई द्वारा वृक्षारोपण।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन, पश्चिम बंगाल पुरुलिया इकाई द्वारा वृक्षारोपण।

पुरुलिया, 30 जून 2020 । विप्र फाउंडेशन जोन- 7 के पुरुलिया जिले की कार्यकारिणी के तत्वावधान में बृक्षारोपण का कार्यक्रम पुरुलिया ज़िले में संम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बांकुड़ा के एस डी ओ श्री आलोक पुरोहित मौजूद थे। जोन उपाध्यक्ष श्री नरसिंहदास बिस्सा ने विप्र फाउंडेशन के उद्देश्यों एवं कार्यकलापों पर विस्तार से एस डी ओ श्री आलोक पुरोहित को अवगत करवाया। इस अवसर पर श्री अलोक पुरोहित ने विप्र फाउंडेशन की इस मुहिम की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि विप्र फाउंडेशन जनहितार्थ कार्यों में हमेशा अग्रसर रहता आया है। जोन उपाध्यक्ष श्री नरसिंहदास बिस्सा, प्रदेश सचिव श्री मधुसूदन लाटा, श्री बसंत कुमार तिवारी, श्री संदीप कुमार चौबे, श्री आलोक शर्मा, श्री अनूप शर्मा, श्री किशन शर्मा, श्री शंकर शर्मा एवं समाज के काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर शहर शाखा के समस्त साथियों का आपसी परिचय व भविष्य के आयोजनो पर भी चर्चा की गई।

More from Zonal News