विप्र फाउंडेशन बीकानेर शहर जिला की संयुक्त संगठनात्मक बैठक में बीकानेर जिला संगठन, महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ, विक्की सहित विभिन्न प्रकल्पों के ज्येष्ठ व श्रेष्ठ विप्र बंधुओं ने सहभागिता निभाई

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन बीकानेर शहर जिला की संयुक्त संगठनात्मक बैठक में बीकानेर जिला संगठन, महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ, विक्की सहित विभिन्न प्रकल्पों के ज्येष्ठ व श्रेष्ठ विप्र बंधुओं ने सहभागिता निभाई

विप्र फाउंडेशन बीकानेर शहर जिला की संयुक्त संगठनात्मक बैठक में बीकानेर जिला संगठन, महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ, विक्की सहित विभिन्न प्रकल्पों के ज्येष्ठ व श्रेष्ठ विप्र बंधुओं ने सहभागिता निभाई।
बैठक में समाज में शिक्षा, व्यवसाय, चिकित्सा क्षेत्र एवं समाज को दिशा देने के लिए सूरत अधिवेशन में निर्धारित संकल्पों पर चर्चा की गई। एक महिला अधिवेशन का आयोजन होगा जिसमें समाज में फैल रही कुरीतियों पर मातृ शक्ति के साथ मंथन होगा जिससे सामाजिक, वैवाहिक कार्यों में हो रहे अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाया जा सके। समाज के युवाओं को भविष्य निर्माण के लिए उचित मार्गदर्शन मिल सके, इसके लिए कैरियर काउंसलिंग मेले का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेश जोन-1 बी अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, संगठन के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी भंवर पुरोहित, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सीमा मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष चंद्रकला पुरोहित, प्रदेश सचिव नारायण पारीक, ज़िला संगठन महामंत्री अमित व्यास, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश ओझा, बीकानेर जिला संगठन से मुकुंद व्यास, जुगल सेवग, जिला संगठन महिला प्रकोष्ठ से अध्यक्ष चंद्रकला आचार्य, आशा आचार्य, युवा प्रकोष्ठ से संगठन प्रभारी पंकज पिपलवा, नवनीत पारीक, श्री प्रकाश उपाध्याय, युवराज व्यास, अश्विनी पारीक, सोनू जोशी, अरुण कल्ला, हेमंत शर्मा, भैरु सारस्वत, श्री प्रकाश उपाध्याय, हिमांशु सारस्वत, पुखराज पाइवाल, राम जोशी, लक्की सारस्वत, कृष्णा जाजड़ा आदि उपस्थित रहे। प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक हर्ष ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया।

More from Zonal News