विप्र फाउंडेशन ब्यावर द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पूजन और जनसेवा।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन ब्यावर द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पूजन और जनसेवा।

व्यावर, 14 मई 2021। विप्र फाउंडेशन ब्यावर द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव सादगी और जान सेवा कर के मनाया। विप्र फाउंडेशन के व्यावर जिलाध्यक्ष श्री हंसराज शर्मा ने बताया कि सुभाष उद्यान स्थित अन्न क्षेत्र पर गरीब, विपन्न और असहाय लोगों को भोजन वितरण किया गया तथा फल फ्रूट बनते गए। इस अवसर पर उपस्थित पार्षद अनिल भोजक ने कहा कि इस कोविड काल में भगवान परशुराम की इससे बड़ी पूजा नहीं हो सकती कि जरूरतमंदों की सेवा करके हम नर-सेवा नारायण-सेवा का फल प्राप्त कर रहें हैं। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष हंसराज शर्मा, महामंत्री त्रिलोक श्रोत्रिय, पार्षद अनिल भोजक, चेतन शर्मा, दीपक पारीक, संजय पाराशर, राकेश नरूका आदि ने सेवा कार्य किया।

More from Zonal News