भीलवाड़ा, 05 जनवरी 2018 विप्र फाउण्डेशन के महती प्रकल्प की निशुल्क योजना इ कॉमर्स द्वारा डिज़िटल ट्रेनिंग योजना का शुभारंभ भीलवाड़ा स्थित पारीक भवन में यज्ञाचार्य दिनेश सनाढ्य के सानिध्य में गायत्री यज्ञ से हुआ इसके साथ ही परशुराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री धर्मनारायण ने बताया कि विफा हर तबके के लिए आजीविका अर्जित कर जीवन यापन कर सके इसके लिए कटिबद्ध है और इसके लिए 55000 के 4 कोर्स वह निशुल्क करवा रहे हैं जिसमें भीलवाड़ा जिले के लिए 200 सीट आरक्षित है। पूरे राजस्थान में 1000 छात्र इसका लाभ लेंगे। विफा जोन-1A के प्रदेशाध्यक्ष श्री के. के. शर्मा जी ने भी विफा की अन्य योजना के बारे में बताया जिसमें मुख्य कैरियर काउंसलिंग और निशुल्क हॉस्टल सुविधा आदि प्रमुख है। इस अवसर पर विफा युवाप्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री जुगल शर्मा, विफा युवाप्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्री विकास शर्मा, प्रदेश संयोजिका श्रीमती मधु शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री कैलाश सुल्तानिया, विफा युवाप्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष श्री जितेंद्र शर्मा, सुभाष नगर थाना अधिकारी श्री प्रमोद शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। ब्राह्मण समाज की एकता और विफा के स्लोगन "उन्नत समाज समर्थ राष्ट्र" "गंगा गीता गायत्री एवं ग्रीनरी" जैसे उद्देश्यों को लेकर समर्थ राष्ट्र के बनने में अपना योगदान दे रहा है। इस अवसर पर विश्व में नाम कमाने वाली अंजना शर्मा का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री भंवर लाल व्यास, श्री प्रकाश शर्मा, श्री प्रदीप आचार्य, श्री जुगल गोरा, पारीक समाज के श्री पवन व्यास, पाराशर समाज के श्री बालकृष्ण पाराशर, गुर्जर गौड़ समाज के श्री नंदलाल सवाल, श्री प्रभाकर चतुर्वेदी, श्री एमके चौबे, सुषमा शर्मा, युवक संघ के श्री गणपत शर्मा, श्री मनीष मिश्रा, सारस्वत समाज के शंभू लाल, सुखवाल समाज के श्री रमेश शर्मा, सनाढ्य समाज के श्री,देवकीनंदन, श्री रामस्वरूप, मिथिला झा समाज के श्री सतीश, शाकद्वीपीय समाज से श्री दिनेश शर्मा, खांडल विप्र से श्री रतन प्रकाश, श्रीमाली समाज से श्री सुरेश श्रीमाली, श्री जगदीशचंद्र, सर्व अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के श्री अनिल डोलिया, श्री विकास व्यास, गीता शर्मा, श्री गौतम तिवारी, श्री अजीत जोशी, दुर्गा शर्मा, श्री दीपक गौड़, श्री योगेश त्रिपाठी, मंजू नुवाल, गीता शर्मा, उषा व्यास, मंजू पंचोली, भावना शर्मा, भावना पुरोहित, ममता पारीक, सहित ब्राह्मण समाज के 14 घटकों के प्रतिनिधि और जिले की सातों विधानसभा से सैकड़ों विप्रजन उपस्थित थे।
विप्र फाउंडेशन भीलवाड़ा द्वारा लर्न एंड अर्न योजना प्रारंभ का श्रीगणेश
This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें
More from Zonal News
Preparations gather pace for unveiling of ‘Statue of Strength’ at Shri Parshuram Kund
Preparations for the grand unveiling of the ‘Statue of Strength’ at Shri Parshuram Kund are gathering pace. As part of…
Grand Nandotsav celebrated with joy in Guwahati
There is joy in Nand's house, glory to Kanhaiya Lal! The Women's Wing of the Guwahati Chapter, a unit of Vipra…
Special meeting on preparations for Rishi Panchami Udyapan
Special meeting on Rishi Panchami Udyapan preparations A city-level meeting of Vipra Foundation discussed the…