विप्र फाउंडेशन भीलवाड़ा महिला ईकाई द्वारा मनाया गया वसंत उत्सव।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

भीलवाड़ा, 3 फ़रवरी 2020। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ भीलवाड़ा के महिला पदाधिकारियों ने बसन्त ऋतु आगमन पर उल्लास के साथ बसन्तोत्सव मना कर हरित ऋतु का स्वागत किया। भीलवाड़ा की ब्राह्मणों की कुई पर विप्र महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों रंग बिरंगे पुष्पों द्वारा बसंत उत्सव मनाया गया। जोन-१ए उदयपुर की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती ज्योति आशीर्वाद ने बताया की इस अवसर पर मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई तथा बच्चों को विद्या का महत्व समझाते हुए पाठ्य सामग्री वितरित की गई। सभी महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ नई ऋतु आगमन का पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। साथ ही मिसेज बसंत प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें श्रीमती साधना सुशील भट्ट ने मिसेस बसंत का खिताब जीता। इस अवसर पर श्रीमती रंजना पाठक, प्रदेश महामंत्री श्रीमती मानसी शर्मा, श्रीमती मधुबाला खंडेलवाल, श्रीमती साधना सुशील भट्ट, श्रीमती बिंदु शर्मा, श्रीमती बिंदिया शर्मा, श्रीमती निशा शर्मा, श्रीमती वर्षा शर्मा के अलावा अनेक विप्र महिलाऐं उपस्थित थी।

More from Zonal News