विप्र फाउंडेशन मुख्यालय के प्रति मुकेश रामपुरा, राजगढ़ के उदगार।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन मुख्यालय के प्रति मुकेश रामपुरा, राजगढ़ के उदगार।

कोलकाता, 5 सितम्बर 2020 । कलकत्ता प्रवास के दौरान विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यालय केशर कुंज मे जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बड़ी खुशी की अनुभूति महसूस हुई। ऑफिस में काम करने वाले सभी विप्र बंधुओं से मिले जो पूरे डाटा मेंटेन करते हैं, सारी व्यवस्था बनाकर रखते हैं, लेखा-जोखा रखते हैं। पूरे देश में जहां भी नियुक्ति होती है छोटे स्तर की हो या बड़े स्तर की उस प्रदेश की जिले की फाइल मैं नियुक्ति पत्र की कॉपी, उस फाइल में लगी रहती है। पूरे देश प्रदेश में होने वाले आय-व्यय का लेखा जोखा व्यवस्थित तरीकों से फाइलों में मेंटेन कर रखा है। शिक्षा सहयोग की एक एक फाइल पूरे विवरण के साथ मेंटेन है। मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि मैं ऐसे संगठन से जुड़ा हूँ। मुझ जैसे जमीन से जुड़े हुए साधारण व्यक्ति को विप्र फाउंडेशन ने युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, आज महसूस हुआ कर्म ही पूजा है। इस मौके पर विप्र फाउंडेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व संरक्षक श्री बनवारी लाल जी सोती जिनके द्वारा राष्ट्रीय कार्यालय तीन मंजिला भवन केसर कुंज विप्र फाउंडेशन को डोनेट किया हुआ है, आदरणीय श्री सुशील जी ओझा जिनके अथक प्रयासों से विप्र फाउंडेशन एक वट वृक्ष का रूप ले रहा है, राष्ट्रीय महामंत्री श्री रमेश जी शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री गंगाप्रसाद जी व्यास व अन्य पदाधिकारीगण से मुलाकात हुआ जो अपना समय संगठन को देकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। सभी का साधुवाद और धन्यवाद। आप सभी को भगवान ज्यादा ताकत प्रदान करें शक्ति प्रदान करें ताकि संगठन को और अधिक मजबूत कर सके। जय श्री परशुराम।

More from Zonal News