विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ पाली की बैठक संपन्न।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

पाली, 21 जुलाई 2019। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ पाली इकाई की बैठक श्री राकेश जी गौतम के प्रतिष्ठान "पायस मिल्क एजेंसी" पर रखी गई। इस मीटिंग को शहर अध्यक्ष श्री कैलाश गौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि गत 30 मार्च 2019 को जयपुर में विप्र फाउंडेशन के महती प्रकल्प आरोग्य साथी का श्रीगणेश किया गया था। और आज की बैठक का उद्देश्य भी यही है कि युवा प्रकोष्ठ पाली द्वारा आरोग्य साथी प्रकल्प के अंतर्गत जीवन रक्षक मेडिकल इक्विपमेंट पाली शहर के विप्र बंधुओं को 10/- प्रतिदिन पर उपलब्ध करवाने के बारे में कार्य योजना बनायीं जाये। सभी विप्र बंधुओं ने इस योजना को बहुत अच्छा बताया और इस योजना के क्रियान्वन की और कदम बढ़ाये जाये। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अमित जी त्रिवेदी, शहर अध्यक्ष कैलाश जी गौड़, जिला महामंत्री लोकेश जी शर्मा, आशीष जी सारस्वत, अरविंद सिंह जी राजपुरोहित, राजेश जी ओझा, भुनेश्वर जी शर्मा, गौरी शंकर जी शर्मा, राकेश जी गौतम, अतुल जी अवस्थी, नरपत जी दवे, गोपाल जी गौतम सहित कई विप्र बंधु मौजूद रहे।

More from Zonal News