विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ, मेनार इकाई की बैठक संपन्न।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

वल्लभनगर (उदयपुर), 20 नवम्बर 2019। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ, मेनार कार्यकारिणी की बैठक माँ अम्बामाता मन्दिर प्रांगण में विप्र फाउंडेशन मेनार इकाई के कोषाध्यक्ष श्री मांगीलाल सिंगावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में यूथ प्रकोष्ठ के विस्तार पर चर्चा की गयी। इस बैठक में मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन वल्लभनगर के जिलाध्यक्ष श्री भूपेश चौबीसा और विशिष्ठ अतिथि विफा देहात जिला सचिव श्री प्रेमशंकर रामावत एवं मोहनलाल नागदा थे। कार्यक्रम की शुरुआत मेनार इकाई महामंत्री श्री रमेश जोशी ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री भूपेश चौबीसा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन कई समाजोपयोगी प्रकल्पों पर कार्य कर रहा है जिनमे लर्न एंड अर्न, संस्कारोदय, सारथी, शिक्षा सहायता, स्वास्थ्य प्रकल्प, बाबू मोशाय आदि मुख्य है। श्री चौबीसा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन के सूरत, कोलकाता, जयपुर और उदयपुर में निजी भवन व भूखण्ड है जिनमे उच्च शिक्षार्थ कॉलेज एवं होस्टल्स बनाये जायेंगे। कार्यकारिणी विस्तार के लिए मेनार इकाई के पदाधिकारियों को सौंपा गया।

More from Zonal News