विप्र फाउंडेशन श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण निधि संग्रहण में करेगा भरपूर सहयोग।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण निधि संग्रहण में करेगा भरपूर सहयोग।

करौली, 9 जनवरी 2021। विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1D के पदाधिकारियों की एक मीटिंग का आयोजन प्रदेशाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश उपाध्याय जी की अध्यक्षता तथा BJP पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रमेश राजौरिया जी व ब्राह्मण कर्मचारी परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री शम्भूदयाल शर्मा जी के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में भगवान श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण निधि संग्रह के सन्दर्भ में जिला प्रभारी श्री केशरसिंह नरुका जी ने सभा में बताया कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मन्दिर निर्माण हेतु पूरे भारतवर्ष से धनसंचय किया जा रहा है जिसके तहत करौली जिले से 11 करोड़ व करौली शहर से 1 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है तथा प्रत्येक घर घर पर से इस मंदिर निर्माण में सहयोग हो ऐसा उद्देश्य है। विप्र फाउंडेशन जोन-1D के प्रदेशाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश उपाध्याय जी ने कहा कि यह प्रत्येक जन के लिये सौभाग्य का विषय है कि उनका योगदान भगवान श्रीराम के मन्दिर निर्माण में हो तो इस सौभाग्यशाली अवसर पर प्रत्येक नागरिक व ब्राह्मण समाज का प्रत्येक सदस्य अपनी इच्छानुसार जरूर योगदान दे। क्योंकि ऐसा सुअवसर जीवन में आया है कि भगवान के मंदिर निर्माण में योगदान होगा। साथ ही समाज के प्रत्येक जन से यह अपील की जाती है कि इस पुनीत कार्य में अपना योगदान अवश्य दे। समाज के वरिष्ठजन श्री रमेश राजौरिया जी, श्री पुरुषोत्तम शर्मा जी व श्री शम्भूदयाल शर्मा जी ने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति इस पुनीत कार्य की मुहिम में जुड़े व अन्य को भी प्रेरित करे। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शान्तनु पाराशर ने कहा कि भगवान श्रीराम के मन्दिर निर्माण में प्रत्येक नागरिक का बढ़चढ़ कर योगदान हो। अतः सभी अपनी इच्छानुसार अपना योगदान दें, ऐसा निवेदन है। जिला प्रभारी श्री विपिन कुमार शर्मा जी ने कहा कि भगवान राम के मन्दिर निर्माण में सभी समाज के लोग अपना योगदान दें यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में योगदान होगा। इस अवसर निधि संग्रहण शहर करौली प्रभारी श्री धर्मेन्द्र सिंह जादौन जी, श्री गोविन्द सिंह सैंगर जी, श्री विपिन जी,श्री शिवकुमार गुप्ता जी, श्री गोपाल भारद्वाज जी, श्री गोविन्द दयाल शर्मा जी,जिलाध्यक्ष श्री अशोक समाधिया जी, श्री मुकेश शर्मा जी,प्रदेश सचिव श्री अरविन्द प्रबोध कौशिक जी, श्री विष्णु दरुरा जी,जिला पदाधिकारी श्री यशवेंद्र शर्मा जी, शैक्षिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री मुकेश सारस्वत जी,जिलामहामंत्री श्री ओम प्रकाश शुक्ला जी,जिलाकोषाध्यक्ष श्री रजनीश शर्मा जी,प्रदेश सचिव श्री केशव नारायण शर्मा जी,जिला पदाधिकारी श्री गौरव शर्मा जी,श्री रमेश शर्मा जी,जिलापदधिकारी श्री रसिक बिहारी शर्मा जी सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।

More from Zonal News