विप्र फाउंडेशन सम्बलपुर इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन सम्बलपुर इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम।

सम्बलपुर, 7 जुलाई 2020 । वृक्ष लगाना और वृक्ष बचाना ही आज के समय की सबसे बड़ी मांग है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज तारीख 7 जुलाई 2020 मंगलवार प्रातः 5:30 बजे से वन विभाग के सहयोग से विप्र फाउंडेशन संबलपुर द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें करीब 50 पौधे लगाए गए हैं। जिनमें से प्रमुख है आम, नीम, पीपल,बरगद आदि। विप्र फाउंडेशन सम्बलपुर इकाई के अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक निरंतर चलेगा जिसमें करीब 400 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। इस कार्यक्रम को जीवंत बनाने के लिए प्रांतीय संगठन महामंत्री श्री शरद जी शर्मा सहित श्री कमल किशोर जी शर्मा आदि प्रांत कार्यकारिणी सदस्यों की मौजूदगी से कार्यक्रम और भी भव्यता आ गई। साथ ही संबलपुर चैप्टर के उपाध्यक्ष श्री अनिल जी शर्मा सहित, श्री अमित शर्मा, श्री राजकुमार शर्मा, श्री विकास शर्मा, श्री शशि शर्मा, श्री प्रमोद शर्मा, श्री रोशन बोहरा आदि कार्यकारिणी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

More from Zonal News