विप्र फाउण्डेशन और महोला प्रकोष्ठ राउरकेला द्वारा गणतंत्र दिवस पर समाज सेवा।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउण्डेशन और महोला प्रकोष्ठ राउरकेला द्वारा गणतंत्र दिवस पर समाज सेवा।

राउरकेला, 26 जनवरी 2021। विप्र फाउण्डेशन, राउरकेला एवं विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ के साझा तत्वाधान में राउरकेला के "सर्वभौतिक अनाथ आश्रम" में गणतंत्र दिवस वहाँ के बच्चों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। हमारे राष्ट्रीय प्रतिक तिरंगा के ध्वजा वंदन एवं राष्ट्रीय गान के साथ वीर शहीदों को एवं संविधान के निर्माता श्री भीमराव जी अम्बेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बच्चों को कॉपी, पेन, पेन्सिल, बिस्कुट, चॉकलेट, मिठाई एवं नाश्ता वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विप्र फाउण्डेशन, राउरकेला के अध्यक्ष श्री टिंकू जी चौमाल एवं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती अनीता जी जोशी के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रांतीय अध्यक्ष श्री राम अवतार जी शर्मा, उपाध्यक्ष श्री जुगल किशोर जी शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य श्री दिलीप जी शर्मा, राउरकेला के उपाध्यक्ष श्री शांति लाल जी पारीक, श्री विनय जी शर्मा एवं श्री राजेश जी शर्मा , महासचिव श्री रविकांत जी शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री सुनील जी शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य श्री अजय जी शर्मा, श्री सुरेश जी शर्मा एवं रविकांत जी शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन जी शर्मा , महासचिव श्रीमती सीमा जी चौमाल ने महती भूमिका निभाई।

More from Zonal News