विप्र फाउण्डेशन चूरू ईकाई द्वारा जिलाध्यक्ष का सम्मान

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

चूरू, 12 नवंबर 2017 चूरू के सोती स्मृति भवन में चूरू के विप्र फाउंडेशन से जुड़े विप्रों द्वारा विप्र फाउण्डेशन, राजस्थान जोन-1B के चूरू जिले के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष श्री रमाकान्त शर्मा का सम्मान किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता श्री बाबूलाल शर्मा ने की। इस अवसर पर गणमान्य विप्र बंधुओं ने श्री रमाकान्त जी का पुष्पमाला पहना कर भव्य स्वागत और अभिनन्दन किया। मौके पर श्री रामस्वरूप शर्मा, श्री राजकुमार शर्मा, श्री योगेश गौड़, श्री विनोद ओझा, श्री रामप्रसाद नागवाण, श्री सुरेन्द्र बावलिया, श्री जयप्रकाश सेवदा, श्री आकाश ओझा, श्री परमेश्वर तिवाड़ी, श्री मनोज जोशी, श्री सुरेश चोटिया, श्री अभषेक चोटिया, श्री कैलाश नवहाल, श्री हनुमान माटोलिया, श्री सुरेश सारस्वत, श्री हरिकृष्ण दाधीच सहित आने गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

More from Zonal News