विप्र फाउण्डेशन जॉन 15 गुजरात द्वारा सूरत में कोरोना योद्धा सम्मान।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउण्डेशन जॉन 15 गुजरात द्वारा सूरत में कोरोना योद्धा सम्मान।

सूरत, 24 जून 2020 । सूरत में विप्र फाउंडेशन के विप्र गौरव भवन में आयोजित कोरोना योद्धा सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष श्री घनश्याम सेवग ने कहा कि इस वैश्विक महामारी कोरोना के बचाव एवं इस बाबत किसी भी तरह की सहायता करना योद्धा का ही कार्य हो सकता है। इस अवसर पर मंच पर विप्र फाउंडेशन गुजरात के अध्यक्ष श्री तुलसी भाई राजपुरोहित व अन्य पदाधिकारी विराजमान थे। ग़ौरतलब है कि अभी कोरोना आपदा में सूरत ईकाई ने अभूतपूर्व सेवा कार्य किया है। विप्र फाउण्डेशन जॉन 15 गुजरात द्वारा, सुरत मे कोरोना महामारी के प्रारंभिक काल से लेकर वर्तमान मे भी सेवारत्त कोरोना से पीड़ीतो एवं जरूरत मन्द लोगो को न्यू सिविल हॉस्पिटल मे भोजन की व्यवस्था के साथ अन्य कई तरह से सेवा, करने वाली सुरत की अग्रणी सेवा भावी संस्था सुरत मानव सेवा संघ (छायडो) के श्री भरत भाई शाह ,श्री रामजी भाई तथा संस्था के सभी सेवा भावी सदस्यों को सेवा के इस नेक कार्य के लिये कोरोना योद्धा सम्मान पत्र एवं दुपट्टे से विप्र फाउण्डेशन ,के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष तुलसी भाई राजपुरोहित एव गुजरात के प्रभारी श्री सांवरमल जी माटोलिया , सूरत जिला अध्यक्ष श्री घनश्याम जी सेवग एवं गुजरात प्रदेश महामंत्री मीठालाल जी पालीवाल के द्वारा सम्मानित किया गया।

More from Zonal News