हनुमानगढ़, १४ अप्रैल २०१८। विप्र फाउण्डेशन की बैठक शनिवार को जंक्शन स्थित सारस्वत भवन में हुई। बैठक मेंविप्र फाउंडेशन के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री दिनेश दाधीच, जिला अध्यक्ष कालूराम शर्मा, जिला महामंत्री और गिरिराज शर्मा का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए दिनेश दाधीच ने बताया कि संगठन द्वारा शिक्षा, मेडिकल, रोजगार सहित कई योजनायें संचालित की जा रही है जिसका लाभ समाज के लोगो को दिलवाने के लिए हमे सयुंक्त रूप से प्रयास करना होगा। जिला अध्यक्ष कालूराम शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा परशुराम जन्मजयन्ति के दिन राजकीय अवकाश घोषित करने, जयपुर में विप्र एक्सीलेंस सेंटर हेतु भवन निर्माण व् भगवान परशुराम की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की गयी थी जो राज्य द्वारा मान ली गयी है। उन्होंने तीनो मांगों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्म में जिला महामंत्री गिरिराज शर्मा ने फाउंडेशन द्वारा भविष्य में किये जाने ब्वाले कार्यकर्मो की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सौरभ शर्मा,विकास भनोत ,रूपचंद शर्मा, सूरजनारायण, देवकी नंदन चौधरी, बलदेव सारस्वत, भंवरलाल सारस्वा, महेश शर्मा, देवीलाल ओझईया, रतन राजपुरोहित, चौथाराम तावणिया, पुरखाराम तावणिया, अमित मिश्रा आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। दूसरे दिन दिनांक १५ अप्रैल २०१८ रविवार को जंक्शन हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित नार्थ पॉइंट पब्लिक स्कूल में जिला स्वयं सेवी शिक्षण संस्था संघ हनुमानगढ़ द्वारा विप्र फाउण्डेशन के प्रदेश महामंत्री दिनेश दाधीच, जिला अध्यक्ष कालूराम शर्मा, जिला महामंत्री गिरिराज शर्मा के नियुक्त होने पर पर माला व साफा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया।
विप्र फाउण्डेशन जोन-1 में पदोन्नति - दिनेश दाधीच प्रदेश महामंत्री, कालूराम शर्मा जिलाध्यक्ष और गिरिराज शर्मा बने जिला महामंत्री
This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें
More from Zonal News
Preparations gather pace for unveiling of ‘Statue of Strength’ at Shri Parshuram Kund
Preparations for the grand unveiling of the ‘Statue of Strength’ at Shri Parshuram Kund are gathering pace. As part of…
Grand Nandotsav celebrated with joy in Guwahati
There is joy in Nand's house, glory to Kanhaiya Lal! The Women's Wing of the Guwahati Chapter, a unit of Vipra…
Special meeting on preparations for Rishi Panchami Udyapan
Special meeting on Rishi Panchami Udyapan preparations A city-level meeting of Vipra Foundation discussed the…