विप्र फाउण्डेशन सम्बलपुर शाखा द्वारा "विप्र गौरव एवं प्रतिभा सम्मान" समारोह का आयोजन।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउण्डेशन सम्बलपुर शाखा द्वारा "विप्र गौरव एवं प्रतिभा सम्मान" समारोह का आयोजन।

सम्बलपुर, 31 अगस्त 2020 । पिछ्ले वर्ष आज ही के दिनांक १-०९-१९ को आयोजित इस कार्यक्रम ने नवगठित सम्बलपुर शाखा को एक नई पहचान दी है, जो स्मृति पटल पर सदैव अविस्मरणीय एवं हृदय में एक नवस्पंदन बन कर अमर रहेगी। विप्र फाउण्डेशन ओडिशा द्वारा नवगठित सम्बलपुर शाखा को प्रदेशाध्यक्ष श्री रामावतार जी शर्मा की स्वीकृति से इस कार्यक्रम के संचालन का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। संस्थापक श्री सुशील जी ओझा के दिग्दर्शन एवं अध्यक्षता के सानिध्य ने इस कार्यक्रम को एक नई दिशा प्रदान करने के साथ साथ इसमें एक नई स्फूर्ति प्रदान की। राष्ट्रीय संरक्षक श्री जगदीश जी मिश्रा राष्ट्रीय महामंत्री, जोनल प्रभारी श्री पवन जी पारीक, प्रांतीय संरक्षक श्री शंकरलालजी पुरोहित पूर्व प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री मनोहरलाल जी महर्षि, राउरकेला चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद जी शर्मा एवम् प्रांतीय अध्यक्ष श्री रामवतार जी शर्मा सहित राष्ट्र व प्रांत के कई विशिष्ट जन का साथ पाकर इसने अद्भूत एवं नई उंचाईयां प्राप्त की। मंच संचालन से लेकर कार्यक्रम एवं भोजन से लेकर सम्पादन तक, श्री शरद जी शर्मा की अध्यक्षता एवं उनकी कार्यकारिणी के एक एक सदस्य का अथक प्रयास अविस्मरणीय एवं सबके हृदय में सदैव के लिए अंकित हो गया। पूरे प्रांत के विभिन्न भागों से पधारे मेहमानों ने इसमें जो रंग भरे वो कभी फीके नहीं पड़ सकते। इस कार्यक्रम का श्रेय प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से उपस्थित आप सभी को एवं आपकी मंगलकामनाओं को ही पूर्ण रूपेण समर्पित है।

More from Zonal News