विप्र फाउण्डेशन सादुलपुर ईकाई द्वारा जाँच व रक्तदान शिविर।

Zonal News Uncategorized

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

सादुलपुर, 23 सितम्बर 2018। महर्षि दधीचि जयन्ती के उपलक्ष में सादुलपुर शहर के महाराणा प्रताप चौक, सरावगी बगीची में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। फोर्टिज हॉस्पिटल के जाने माने और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा ७० रोगियों को निःशुल्क परामर्श दिया और रक्तदान शिविर में ५१ यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इससे पूर्व सरावगी बगीची में जोन-१बी के प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश दाधीच, जिलाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, जिला प्रभारी राकेश शर्मा, समाज सेवी डॉ. रमेश शर्मा, प्रहलादराय शर्मा, वैद्द सुदर्शन चौमाल, अजय शास्त्री और डॉ. दुर्गेश जोशी ने संयुक्त रूप से महर्षि दधीचि, भगवान परशुराम और विफा के पूर्व अध्यक्ष दुलीचंद भतोड़ के समीप द्वीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किये। प्राय सभी वक्ताओं ने समाज की एकता, कुरीतियों से बचने और शिक्षित करने की बात दुहराई। महामंत्री श्री दिनेश दाधीच ने विफा द्वारा चलाये जा रहे प्रकल्पों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। राजनैतिक भागीदारी बढ़ने पर विशेष जोर दिया गया। इसके पश्चात् फोर्टिज हॉस्पिटल के डॉक्टरों एवं स्टाफ का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस समारोह में दिलीपकुमार, विमल शर्मा, गोविन्द भोजक, अनिरुद्ध पटादिया, गोविंदराम ढाणा, भरतलाल शर्मा, महेंद्र डोरवाल, जगदीश धेरड़, डॉ. रमेश शर्मा, विकास शर्मा, गोपाल शर्मा, नरेश शर्मा, भारत शर्मा, डॉ. प्रदीप भरद्वाज, भगवती प्रसाद पारीक, जीतेन्द्र दाधीच, कमल शर्मा, धवल गौड़ आदि ने सेवाएं दे कर कार्यक्रम को सफल बनाया

More from Zonal News