विप्र फाऊंडेशन जिला जोधपुर ने किया मुकेश दाधीच का सम्मान।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाऊंडेशन जिला जोधपुर ने किया मुकेश दाधीच का सम्मान।

जोधपुर,19 अगस्त 2020। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुकेश दाधीच के जोधपुर आगमन पर विप्र फाउंडेशन व वीसीसीआई के पदाधिकारिवृन्द द्वारा उन्हें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सम्मानित किया गया। प्रदेश महामंत्री श्री कैलाश सारस्वत ने बताया कि श्री मुकेश दाधीच भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जोधपुर पधारे है। इस अवसर पर श्री मुकेश जी के साथ पधारे अतिथि पूर्व केबिनेट मिनिस्टर श्री वासुदेव देवनानी का भी स्वागत किया गया। स्वागत में अंगवस्त्र पगड़ी और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। इस आकस्मिक स्वागत समारोह में विप्र फाउंडेशन जोन-1C के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी और विसीसीआई के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस आयोजन को साकार रूप देने के लिए जोन-1C प्रभारी श्री नवीन जोशी, प्रदेश महामंत्री श्री कैलाश सारस्वत, प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री रविशंकर शर्मा, जोधपुर जिलाध्यक्ष श्री मुकुल अंगिरस ने मुख्य भूमिका निभाई।

More from Zonal News