विप्र समाज के गौरव श्री दिनेश जी दुबे जी का सूरत में आगमन।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

सूरत, 5 जुलाई 2018। विप्र फाउंडेसन के प्रति सकारातमक सोच रखने वाले और सम्पूर्ण विप्र समाज के गौरव श्री दिनेश जी दुबे का सूरत में अचानक कुछ समय के लिये  पधारना हुआ और श्री दुबेजी के सूरत प्रवास के दौरान विप्र फाउंडेसन सूरत को उनके सम्मान करने का शुभ अवसर एवं सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री दिनेश जी दुबे पूर्व में इलाहाबाद बैंक के डायरेक्टर भी रह चुके है। तत्कालीन समय में बैंकों में हुए के घोटालो से पर्दा उठाने में इन्होंने अपनी नेक नीयती, ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा और निडरता का परिचय दिया और सुधार के कई साहसिक कदम उठाये जो आज देश के लिए भी एक ईमानदार तथा सच्चे ब्रम्हत्व का परिचय हैं। राष्ट्रीय मीडिया की सुर्ख़ियो मे सबसे सुदृढ़ ऐवं स्वच्छ छवि के सच्चे व्यक्तीत्व के रूप में आप जाने जाते है। आदरणीय श्री दिनेश जी दुबे ने कई सालों तक अपनी पत्रकारिता के माध्यम से भी कई सामाजिक एव राजनीतिक कार्यो में अपना पक्ष मजबूती से रखने का काम किया है। ज्ञात करें कि विप्र फाउंडेशन के प्रोग्राम में भी आप शिरकत कर चुके है

More from Zonal News