विप्र फ़ाउंडेशन युवाप्रकोष्ठ जोन-1 द्वारा निःशुल्क ज्योतिष प्रशिक्षण के सर्टिफिकेट वितरण

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फ़ाउंडेशन युवाप्रकोष्ठ राजस्थान जोन-1 की ओर से आज पत्रकार कॉलोनी स्थित बचपन स्कूल में निःशुल्क ज्योतिष प्रशिक्षण का समापन व सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञात करें कि विफा युवाप्रकोष्ठ जोन-1 द्वारा पिछले दो महीने से निःशुल्क ज्योतिष प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है जिसमें प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रशिक्षणार्थी को प्रमाण-पत्र दिया जाता है। 2 माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद सभी प्रतिभागियों की परीक्षा आयोजित की गई जिसमें सफल प्रतिभागियों को आज भव्य कार्यक्रम में सर्टिफिकेट वितरित किये गये तथा आगामी नये बैच के रजिस्ट्रेशन शुरू किये गये। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक और युवाप्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्री बलदेव व्यास ने कहा कि भारतीय संस्कृति से युवा जुड़े और इसको पहचाने इसी उद्देश्य को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर युवाप्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।-

More from Zonal News