विप्र फ़ाउण्डेशन उदयपुर युवप्रकोष्ठ की संभागीय बैठक सम्पन्न

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

उदयपुर 13 जनवरी 2018। विप्र फाउण्डेशन जोन-1A युवप्रकोष्ठ की संभागीय बैठक निम्बार्क शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्दालय में प्रदेशाध्यक्ष श्री के. के. शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष भूपेश चौबीसा ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री धर्मनारायण जोशी और मुख्य अतिथि के रूप में विप्र फाउण्डेशन युवप्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव श्री जुगल शर्मा भी उपस्थित थे।निर्णय लिया गया कि शहर, गाँव और ढाणी स्तर पर युवाओं को जोड़ कर युवा संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्री विकास शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री नरेन्द्र पालीवाल, प्रदेश महामंत्री श्री लक्ष्मीकान्त जोशी, श्री हिम्मतलाल नागदा, श्री जगदीश मेनारिया सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More from Zonal News