विफा करौली इकाई श्री परशुराम जन्मजयन्ति पर विप्र संस्कार महाअभियान।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

करौली, 7 मई 2019। करौली स्थित जिला मुख्यालय पर ब्राम्हण सभाभवन में भगवान श्री परशुरामजी की विधि-विधान से पूजा और महाआरती का आयोजन किया गया। तत्पश्चात विद्वान आचार्यों के सानिंध्य में हवन का कार्यक्रम रखा गया। विफा करौली के जिला महामंत्री श्री शांतनु पाराशर ने विप्र फाउंडेशन के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। श्री ओमप्रकाश तिवाड़ी ने बताया कि विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में विप्र संस्कार महाअभियान तहत भगवान श्री परशुरामजी की स्तुति के स्टीकर, भगवान श्री परशुरामजी की फोटो और पॉकेट कार्ड का घर-घर जा कर निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर करौली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश उपाध्याय, महामंत्री शांतनु पाराशर के साथ समस्त कार्यकारिणी सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित थे।

More from Zonal News