विफा करौली में "चैतन्य रथयात्रा" का हुआ भव्य स्वागत।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

करौली, 11 नवम्बर 2018। जयपुर से बस्सी, दौसा, बाँदीकुई, निवला, राजगढ़, मालाखेड़ा, अलवर, नगर, डीग होते हुए कुम्भेर भरतपुर, महुआ, हिंडौन, की यात्रा कर के रात्रि ९ बजे करौली पहुंची। इस "चैतन्य रथयात्रा" के साथ राष्ट्रीय महामंत्री श्री पवन पारीक, श्री अंकेश महर्षि, श्री विष्णु पारीक आदि रहे जिनका करौली में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रीपद शर्मा रचित पुस्तक "भार्गव रामायण" और "परशुराम स्तुति कैलेंडर" का विमोचन किया गया। विशाल जनसमूह की उपस्थिति में श्री पवन पारीक ने चैतन्य रथ यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि चैतन्य रथयात्रा के माध्यम से विप्र फाउंडेशन भारतीय संस्कृति का आधारस्तम्भ गाय, गीता व गायत्री महत्व की जानकारी तो देते ही है साथ में आगामी दिसम्बर में विधानसभा चुनाव में सारे समाजों से अपील भी की जा रही है कि सभी अपने अमुल्य वोट का सदुपयोग करें और कोई भी बिना वोट डाले नहीं रहे। "चैतन्य रथयात्रा" का रात्रि विश्राम करौली में ही रखा गया। १२ तारीख को सुबह ९ बजे करौली के प्रबुद्ध लोगों ने गंगापुरसिटी के लिए जागरूकता रथ को विदाई दी। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश उपाध्याय, जिला महामंत्री श्री शांतनु पाराशर, अधिवक्ता श्री नवल शर्मा, शम्भूदयाल शर्मा, निक्कू शर्मा सहित विप्र फाउंडेशन के जिला पदाधिकारी और अनेक विप्रगण उपस्थित थे।

More from Zonal News