विफा जयपुर ने गृहमंत्री श्री गुलाबचंद कटारिया को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज करवाया

Zonal News Uncategorized

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

जयपुर 23 अगस्त 2018। विप्र फाउंडेशन की ओर से आज राजस्थान सचिवालय जयपुर में राजस्थान सरकार के गृहमंत्री श्री गुलाबचंद कटारिया को राजस्थान में ब्राह्मणों को साजिशपूर्वक निशाना बनाए जाने पर ज्ञापन देकर विरोध दर्ज करवाया गया। जोन-१ प्रदेश अध्यक्ष पण्डित देवीशंकर शर्मा ने गृहमंत्री को सीए के छात्र अमरचंद की 26 जुलाई को झोटवाड़ा में गोली मार कर हत्या करने और पत्रकार श्री दुर्गसिंह राजपुरोहित प्रकरण की तुरंत जांच कर निस्तारण करवाने का ज्ञापन दिया। राष्ट्रीय महामंत्री श्री पवन पारीक ने गृहमंत्री को देश भर में इस घटना के विरोध में व्याप्त हो रहे ब्राह्मण समाज मे रोष से अवगत करवाया। युथ विंग के राष्ट्रीय महामंत्री श्री जुगल शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष श्री केदार शर्मा, युथविंग के जयपुर शहर अध्यक्ष श्री जितेन्द्र शर्मा, यूथ विंग के श्री जोगेंद्र राजपुरोहित ने भी इन दोनो प्रकरणों के बारे ब्राह्मण समाज की चिंताओं से अवगत करवाया। गृह मंत्री जी ने तुरंत संज्ञान लेते हुवे DG जांच के आदेश दिये।

More from Zonal News