विफा जोधपुर में वी. सी. सी. आई. पर चर्चा

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

जोधपुर, 17 दिसम्बर 2017। विप्र फाउंडेशन के विश्वव्यापी व्यवसायिक संगठन विप्र चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्री (VCCI) के बैनर तले व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा इसके विस्तार के लिए ब्राह्मण समाज के सर्वमान्य नेता और जोधपुर के लोकप्रिय महापौर श्री घनश्याम जी ओझा से विस्तृत चर्चा की। उन्होनें VCCI को ब्राह्मणों के आर्थिक विकास और परस्पर सामंजस्य के लिए मील का पत्थर बताया। इस बीच सदस्यों ने उनके स्वास्थ्य के बारे मे पूछा तथा शुभकामनाएं दी। चर्चा के VCCI के सम्भाग अध्यक्ष श्री नवीन जोशी, विप्र युवा के प्रदेशाध्यक्ष श्री रवि शर्मा, विप्र फाऊंडेशन जोधपुर के जिला अध्यक्ष श्री कैलाश सारस्वत, विप्र युवामंच के कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री गणेश पालीवाल, श्री विष्णु उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More from Zonal News