विफा जोन-१ द्वारा विप्र उत्थान गोष्ठी का आयोजन।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

जयपुर, 6 मई 2019। जयपुर के मानसरोवर स्थित राष्ट्रीय महामंत्री श्री पवन पारीक के निवास स्थान मानसरोवर हाइट्स में विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने विप्र उत्थान गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें विप्रोत्थान सम्बन्धी कई योजनाओं पर चर्चा की गयी और कल 7 मई 2019 को जयपुर रेलवे स्टेशन के सामने परशुराम सर्कल पर श्री परशुराम जयन्ति मनाने का निर्णय लिया गया। इस विप्र उत्थान गोष्ठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद शर्मा. संस्थापक श्री सुशील ओझा, राष्ट्रीय महामंत्री श्री पवन पारीक, राष्ट्रीय सचिव श्री विनोद अमन, जोन-१ के प्रदेशाध्यक्ष श्री देवीशंकर शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री राजेश कर्नल, श्री सतीश शर्मा, मीडिया प्रभारी श्री विमलेश महर्षि, श्री ओमप्राकलश जोशी,श्री प्रशांत पारीक आदि उपस्थित थे।

More from Zonal News