विफा जोन-१ पदाधिकारियों की बैठक।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

जयपुर, 30 जुलाई 2018। जयपुर के मानसरोवर स्थित दुर्गा मन्दिर में विप्र फाउंडेशन जोन-१ की बैठक राखी गयी। इस बैठक में गत १५ जुलाई २०१८ को इंदौर में विप्र फाउण्डेशन के वार्षिक अधिवेशन में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजस्थान के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व सम्मानित करने पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में निर्णय हुआ कि आगामी १८ अगस्त २०१८ को जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित राजस्थान पंचायती राज सभागार में राजस्थान के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया जायेगा। इससे पूर्व राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर श्री विनोद अमन को पुष्पहार पहना कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जोन-१ के अध्यक्ष श्री देवीशंकर शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री सतीश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव श्री विनोद अमन, जयपुर जिलाध्यक्ष श्री केदार शर्मा, कार्यालय प्रभारी श्री शंकरलाल शर्मा उपस्थित थे।

More from Zonal News