विफा बीकानेर ईकाई द्वारा "पर्यावरण सरक्षंण के" के तहत पौधारोपण

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

बीकानेर, २६ जुलाई २०१६। राजस्थान पत्रिका द्वारा हरियालो राजस्थान अभियान के तहत "पर्यावरण सरक्षंण" के लिए विप्र फाउंडेशन जोन प्रथम- बी के प्रदेशाध्यक्ष श्री ताराचन्द सारस्वत के नेतृत्व में सरेह नत्थाणीया गोचर में करीब 4000 पोधे लगाये गए। विफा बीकानेर ईकाई द्वारा खेजड़ी सहित अन्य 11000 पोधे लगाये जाने की योजना है। बीकानेर महानगर से कुछ ही दूरी पर यह सरेह नत्थाणीया गोचर भूमि 27000 बीघा मे फैली हुई है। यह भूमि गायों के लिए चारागाह तो है ही, इसमें हजारों की तादाद में हरिण, अन्य वन्य जीव एवं पक्षी विचरण करते है और अपना जीवन व्यतित करते है। इतने सारे जीवों को पिने के पानी का संकट छाया रहता है और ये बरसात के पानी पर ही निर्भर है। आगामी दिनों के लिये पानी की सुदृढ़ व्यवस्था के लिये *विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष अग्रणी ब्राह्मण नेता ताराचन्द जी सारस्वत ने एक ट्युवेल बनवाने की घोषणा की वह इस से सम्बंधित आने वाले खर्चे बाबत् एक लाख रुपए नगद देने की घोषणा की। *इस पुनीत कार्य के लिये आदरणीय ताराचन्द जी सारस्वत का आभार व्यक्त किया गया।

More from Zonal News