विफा महिला प्रकोष्ठ बीकानेर-देहात व स्वास्थ्य विभाग नोखा द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विफा महिला प्रकोष्ठ बीकानेर-देहात व स्वास्थ्य विभाग नोखा द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन।

नोखा, 18 अप्रैल 2021 । नोखा के चाचा नेहरू विद्यालय में विफ़ा महिला प्रकोष्ठ जिला बीकानेर देहात व स्वास्थ्य विभाग नोखा की टीम के द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 269 लोगों के मंगल टीके लगाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सीता शर्मा, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा, सीएमएचओ डॉ श्याम बजाज, सीएचसी प्रभारी डॉ सुनील बोथरा, अतिथि श्रीमती सुषमा बजाज, कैलाशजी पारीक, लक्ष्मीनारायणजी पंचारिया, डॉक्टर सीतारामजी पंचारिया, सीतारामजी पांड्या, बजरंग सारस्वत ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर 107 वर्षीय श्रीमती रूपा देवी को सेकंड डोज लगया गया। जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा मिश्रा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन पूरे देश में अपने सामाजिक कृत्य के लिए जाना जाता है। वर्तमान में कोरोना के सेकंड वेव के बढ़ते प्रभाव से जनमानस को बचाने के लिए सरकार के कदम से कदम मिलाकर आज हम अपनी पूरी कार्यकारिणी एवं स्वास्थ्य विभाग नोखा की टीम के साथ मिलकर वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता पिंकी जोशी के साथ विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी दिनेश सारस्वत, भारती शर्मा, मीनू शर्मा, संगीता शर्मा, दिव्या गौड़, किरण उपाध्याय, जयश्री सारस्वत, किरण जाजड़ा, शालिनी गौड़ ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में डॉ अरविंद राजपुरोहित आरआरटी प्रभारी,टीकाकरण प्रभारी अनिल दायमा , दीपक कुमार शर्मा कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर, मनोज कंवर, मायावती, सुमन गोदारा, सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश विश्नोई, सुनीता बिश्नोई (अध्यापिका) लिखमी राम पटीर (अध्यापक), शिवकरण जी बिश्नोई अध्यापक मनका, विजय कंवर, मेघा मारु का सम्मान किया गया।

More from Zonal News